jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

add-1

Breaking

रविवार, 2 जून 2024

विश्वास बड़ी चीज है।

विश्वास बड़ी चीज है।
ज्यादातर लोग विश्वास की शक्ति मे भरोसा नही करते, परंतु कई लोग करते है। विश्वास, दृढ़ विश्वास मष्तिष्क को प्रेरित करता है कि वह लक्ष्‍य को प्राप्त करने के तरिके, साधन और उपाय खोजे। और अगर आप यकिन कर ले कि आप सफल हो सकते है, तो इससे दुसरे भी आप पर विश्वास करने लगते है। जिन्हें यकीन होता है कि वे पहाड़ हिला सकते वे ही ऐसा कर पाते है।
विश्वास से ही शक्ति मिलती है। आज के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम का सबसे मुलभुत तत्त्व यह है कि अंतरिक्ष को जीता जा सकता है। मनुष्य अंतरिक्ष मे यात्रा कर सकता है। इस दृढ़ विश्वास के बिना हमारे वैज्ञानिकों मे वह साहस, उत्साह और रुचि पैदा नही हो पाती जिससे उन्हें आगे बढ़ने का हौसला मिलता।
विश्वास ही वह थर्मोस्टेट है जो हमारी उपलब्धियों को नियमित करता है। उस आदमी का अध्ययन करे जो औसत जिंदगी के जाल मे उलझा हुआ है। उसे विश्वास है कि वह अयोग्य है इसिलिए उसे अयोग्य समझा जाता है। वह मानता है कि वह बड़े काम नही कर सकता और इसिलिए वह उन्हें नही कर पाता।
यह मानना कि वह महत्वपूर्ण नही है, इसिलिए जो भी वह करता है वह काम महत्वहीन बन जाता है। समय के साथ आत्मविश्वास का अभाव उसकी बातों, चाल ढाल और कामो मे दिखने लगता है। जब तक कि वह अपने थर्मोस्टेट को फिर से संतुलित नही करेगा, वह सिकुरता रहेगा, बौना होता जाएगा। और अपनी  नजरों मे छोटा होता जाएगा। 
प्रबल विश्वास ही वह शक्ति है जो महान पुस्तकों, नाटकों, वैज्ञानिक खोजों के पिछे होती है। सफलता मे विश्वास ही वह मुलभुत अनिवार्य तत्त्व है, जो हर सफल आदमी मे पाया जाता है। विश्वास कीजिये, सचमुच विश्वास कीजिए कि आप सफल हो सकते है और आप हो जाएंग
 ।
विश्वास मे बड़ी ताकत होती है।
https://www.jivankisachai.com/



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.

add-4